फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad has become the growth engine of the NCR due to good governance, security, and development: Yogi

सुशासन, सुरक्षा और विकास से एनसीआर का ग्रोथ इंजन बना गाजियाबाद: योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad has become the growth engine of the NCR due to good governance, security, and development: Yogi
मुरादनगर स्थित कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते भाजपा म
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को एनसीआर और दिल्ली के विकास का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि कानून के राज, सुशासन और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से जिले ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जहां सुरक्षा होती है, वहीं सुशासन आता है। सुशासन से समृद्धि, विकास, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुण्यतिथि पर मुरादनगर के रावली रोड स्थित कुशल पाल सिंह त्यागी तेज पाल त्यागी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में देश को सुशासन का मॉडल दिया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से कानून का राज स्थापित हुआ है। इसका परिणाम है कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद को 868 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले में 90 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही ओडीओपी योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह बार विधायक चुना जाना। उसमें भी दो बार निर्दलीय जीत दर्ज करना, इस बात का प्रमाण है कि जनसेवा से जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गुंडागर्दी पर बनती थीं फिल्में, अब विकास की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले गाजियाबाद का नाम लेने से लोग डरते थे। यहां गंदगी, अराजकता, गुंडागर्दी और गैंगवार की चर्चा होती थी। उन्होंने कहा कि अब गाजियाबाद सुशासन और विकास के मॉडल के रूप में पहचान बना रहा है। यहां अब फिल्में गुंडागर्दी पर नहीं, बल्कि विकास की नई कहानियों पर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, बेहतर सड़कें, एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं ने गाजियाबाद की तस्वीर बदल दी है। मेरठ से दिल्ली की दूरी अब 40 मिनट में तय हो रही है। एनसीआर क्षेत्र विकास और निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद में हरनांदीपुरम योजना जल्द धरातल पर आएगी। इसके साथ ही दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर और पुरा महादेव कॉरिडोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान समेत जिले के सभी विधायक व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।
----
पहले शासन करने वाले दोपहर 12 बजे उठते थे
मुख्यमंत्री ने सपा व कांग्रेस पर निशाना भी साधा। नाम लिए बगैर समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले शासन करने वाले दोपहर 12 बजे सोकर उठते थे, फिर जिम जाते थे और उसके बाद उनकी मंडली बैठती थी। इसी कार्यशैली के कारण उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू प्रदेश के रूप में बनी और गुंडागर्दी की चर्चा होती थी। उन्होंने कहा कि आज अपराधियों की जगह केवल जेल या जहन्नुम में है।

-----
कांग्रेस ने जनता के हिस्से पर डाला डाका
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं कहा था कि सरकार के भेजे 100 रुपये में से केवल 15 रुपये ही जनता तक पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास के लिए भेजे गए धन पर कांग्रेस के नेता डाका डालते थे। आज डबल इंजन सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed