फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: इंसाफ के लिए लंबा इंतजार नहीं... छह महीने में युवक दोषी करार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इंसाफ के लिए लंबा इंतजार नहीं... छह महीने में युवक दोषी करार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर के गांव से आठ अगस्त 2022 को दुष्कर्म के बाद की गई बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले में इंसाफ के लिए तारीख पर तारीख का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के छह महीने बाद ही आरोपी युवक कपिल कश्यप को सोमवार को दोषी करार दे दिया गया। उसे 15 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। इस केस में पुलिस ने छह दिन में ही जांच पूरी कर आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक संजीव बखरवा ने बताया कि पुलिस ने 30 गवाहों के नाम आरोप पत्र में शामिल किया था। अदालत ने 14 गवाहों के बयान के आधार पर युवक को दोषी करार दिया है। वारदात 18 अगस्त 2022 को हुई थी। घर के बाहर खेलते समय ममेरी और फुफेरी छह व नौ वर्षीय बहनें लापता हो गई थीं। रात एक बजे आरोपी कपिल कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे दिन बच्ची का शव मिलने पर पुलिस ने हत्याए पाक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी थी। उसने पूछताछ में बताया था कि बच्चियां शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थीं। तभी वह साइकिल लेकर वहां आया। उसने आइसक्रीम दिलाने के बहनों दोनों बच्चियों का अपहरण किया। छह साल की बच्ची छूटकर भाग गई थी। बड़ी को खेत में ले जाकर उसने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने 25 अगस्त 2022 को आरोप पत्र दाखिल किया। 14 सितंबर को आरोप तय हुए। इसके बाद पांच महीने 27 दिन में कपिल को दोषी करार दे दिया गया।
विज्ञापन

ससुर के अंतिम संस्कार से लौटकर की वारदात
कपिल कश्यप वारदात से कुछ समय पहले ही मेरठ के चोबला गांव से अपनी ससुराल से लौटा था। वहां वह ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। पत्नी को वहीं छोड़ आया था। अपने घर आकर उसने शराब पी थी। दादी ने विरोध किया तो उसे पीटा और घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद साइकिल लेकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची पर नहीं आया था तरस
कपिल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि बच्ची हाथ जोड़कर कहती रही, अंकल प्लीज छोड़ दो, घर जाने दो, मुझे आइसक्रीम नहीं चाहिए। उसे उस पर तरस नहीं आया। दुष्कर्म के बाद हत्या इसलिए की क्योंकि बच्ची उसे पहचानती थी। उसे डर था कि बच्ची घर जाकर बता देगी और वह पकड़ा जाएगा। कुछ लोगों ने उसे बच्चियों को साइकिल पर ले जाते देखा था। इसलिए, पुलिस ने उसे पकड़ा। उसकी निशानदेही पर ही शव बरामद हुआ था।
ऐसे चला केस
18 अगस्त 2022 : दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या की गई।
19 अगस्त 2022 : पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी गिरफ्तार हुआ।
25 अगस्त 2022 : पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया।
14 सितंबर 2022 : कपिल कश्यप पर कोर्ट में आरोप तय हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed