फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ क्षेत्र से पांच साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी पुलिस के हाथ खाली रहे। गुमशुदगी की सूचना पर बच्ची की तलाश तक न करने वाली पुलिस की सात टीमें केस का खुलासा करने के लिए लगाई गई हैं, लेकिन वे एक सुराग तक नहीं हासिल कर पाई हैं।
पुलिस की टीमों ने बच्ची से घर से लेकर मौका ए वारदात तक लगे नौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इनमें बच्ची नजर नहीं आई। स्पेशल वेपन्स एंड टेक्टिस (स्वाट) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नशेड़ी किस्म के 10.12 युवकों से पूछताछ की लेकिन केस के खुलासे की दिशा में इसका कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस को शक है कि वारदात में कोई परिचित शामिल हो सकता है। बच्ची उसे पहचानती होगी, इसलिए हत्या कर दी, लेकिन इसका कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। एडीसीपी विवेक चंद यादव का कहना है कि मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पैनल से जल्द मिलने वाली है। उसमें दुष्कर्म की बात सामने आई है लेकिन पूरी स्थिति रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन

चार दिनों में छह मासूम हुए हवस के शिकार
पिछले चार दिनों में जिले के लोनीए भोजपुर, टीला मोड़, साहिबाबाद और इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में दो बच्चे व चार बच्चियां दरिंदगी का शिकार हो चुकी हैं। 30 नवंबर के बाद जिले में लागू हुई कमिश्नरेट व्यवस्था के आंकड़ों में भी महिला और बच्चियों से दुष्कर्म के मामले बढ़े हैं। ताजा आंकड़ा यह है कि 30 नवंबर 2022 से 9 मार्च 2023 तक जिले में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के 33 मामले दर्ज किए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

09 मार्च : लोनी थाना क्षेत्र में सात साल के मासूम से कुकर्म। टॉफी खिलाने के बहाने की दरिंदगी
10 मार्च : भोजपुर इलाके में एक बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे कुकर्म किया, विरोध पर पीटा
10 मार्च : लोनी में पांच साल की मासूम बच्ची से पड़ोसी सोनू ने कमरा बंद कर किया दुष्कर्म
11 मार्च : इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
12 मार्च : टीला मोड़ थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद मुंह दबाकर की हत्या
12 मार्च : साहिबाबाद थाना क्षेत्र में नौ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
बच्चियों को अकेला ना छोड़ें
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. दिनेश पी. कुमार ने बताया कि कभी भी बच्चियों को दूसरे लोगों के साथ अकेला न छोड़ें। कॉलोनी में यदि कोई नशा करके घूमता है तो उसकी काउंसलिंग कराएं और अपने बच्चों को उससे दूर रखें। अभिभावक अपने बच्चों की रोजाना बात सुनकर उसे गंभीरता से लें। क्षेत्र में यदि कोई गलत गतिविधियां हो रही हैं तो उसकी पुलिस को सूचना दें। पुलिस लगातार लोगों को गलत काम से दूर रखने के लिए काउंसलिंग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed