{"_id":"640a426fbdb28a575d0d5ba7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2536678130-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 12 झुग्गियां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 12 झुग्गियां खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 12 झुग्गियां खाक
गाजियाबाद। ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग के बाद निकली चिंगारी से 12 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में तीन वर्ष का एक बच्चा झुलस गया। उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की घटना बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे हुई।
नंदग्राम थाना क्षेत्र में कृष्णा कुंज से सिहानी गेट जाने वाले रास्ते के बीच में एक भूखंड में 12 झुग्गियां बनी थीं। उसमें आसपास प्लास्टिक और कूड़ा बीनने वाले लोग रहते थे। अंकित त्यागी ने बताया कि आग लगने से अचानक भगदड़ मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां और तीन फोम टेंडर पहुंचे। आधा घंटे के बाद फायर बिग्रेड की चौथी गाड़ी मौके पर पहुंची।
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि प्लॉट में प्लॉस्टिक बीनने वाले परिवार रहते थे। रात में अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन साल का बच्चा झु़लस गया है, उसे भर्ती कराया गया है।