फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: तेंदुए के हमले में घायल सात को मिली अस्पताल से छुट्टी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तेंदुए के हमले में घायल सात को मिली अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन

गाजियाबाद। न्यायालय परिसर में बुधवार को तेंदुए के हमले में घायल हुए सात लोगों को संयुक्त और यशोदा अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अभी दो अधिवक्ता और बूट पालिश वाले का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सामाजिकी एवं वानिकी प्रभागीय निदेशक (डीएफओ) मनीष सिंह घायलों का हाल जानने के लिए संयुक्त और यशोदा अस्पताल गए। जिस समय वह संयुक्त अस्पताल में पहुंचे, वहां से सभी घायल डिस्चार्ज हो चुके थे। हमले में घायल हुए अधिवक्ता प्रमोद तंवर और जितेंद्र सिंह को डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में ले गए थे। दोनों से डीएफओ की मुलाकात नहीं हो सकी। बूट पालिश करने वाले सलीम से बातचीत की। सलीम ने इलाज संतोषजनक बताया, लेकिन घर का खर्च चलाने में हो रही परेशानी का भी जिक्र किया।
संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों पर हल्की चोट थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को हेड कांस्टेबल विकास कुमार, तीन सगे भाई अशरफ, तनवीर और जहीर खान के अलावा बुजुर्ग महिला रामावती को भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सभी के स्वस्थ होने के बाद 11 बजे के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डीएफओ
विज्ञापन

दोपहर 12:30 बजे के करीब घायलों से मिलने के लिए आए थे, लेकिन तब तक सभी को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। उन्होंने डीएफओ को बताया कि सभी घायलाें के घाव सामान्य थे। हालत में सुधार होने और खतरे से बाहर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। यशोदा अस्पताल में भर्ती एपल के सीईओ नमन जैन को भी शुक्रवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed