फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: दस साल बाद पहुंचा बकाया बिल तो घेरा नगर निगम का दफ्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दस साल बाद पहुंचा बकाया बिल तो घेरा नगर निगम का दफ्तर
विज्ञापन

गाजियाबाद। दस साल का बकाया गृहकर बिल देखकर लालकुआं की शंकर विहार कालोनी के लोगों के होश उड़ गए हैं। शनिवार को कालोनी के दो ढाई सौ लोग कविनगर जोनल कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर बिल कम करने की मांग की। दफ्तर में भारी भीड़ जुटने पर करीब एक घंटे तक गहमागहमी रही। सूचना पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया।
डॉ. संजीव ने बताया कि लालकुआं शंकर विहार कालोनी में करीब करीब 500 परिवार रहते हैं। इस कालोनी के लोगों ने 2013 से हाउस टैक्स नहीं जमा किया है। कई लोगों ने बिना बकाया जमा किए ही अपने मकान दूसरे को बेच दिए। खरिदारों ने नाम परिवर्तन भी नहीं कराया। बकाया जमा नहीं करने पर बिल पर ब्याज लगता रहा। नगर निगम के कर विभाग का कहना है कि पहले नोटिस भेजा गया था लेकिन किसी ने बिल नहीं जमा किया। करीब 50 लाख रुपये हाउस टैक्स का बकाया है। 500 बिल और ढाई सौ डिमांड नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेजने के बाद भी बकाया नहीं जमा करने पर संपत्तियों पर नोटिस चस्पा की जा रही है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी राजेंद्र का कहना है कि उन्हें पहले नोटिस नहीं दिया गया। नगर निगम के अधिकारी धमकाकर वसूली कर रहे हैं। हम लोगों ने समय मांगा है। किसी का 35 हजार तो किसी का 40 हजार रुपये का बकाया बिल दिया गया है। प्रेम सिंह का कहना है कि उनके मकान पर नोटिस चस्पा कर बिल जमा करने की धमकी दी गई है। बिल ज्यादा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री के हिसाब से भेजा गया है बिल
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि जो बिल भेजे गए हैं वह नियमानुसार हैं। रजिस्ट्री के अनुसार संपत्ति पर कर लगाया गया है। पिछले 10 साल से किसी ने बिल नहीं जमा किया है। बकाया वसूली के लिए कर्मचारियों के जाने पर धमकाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

22 संपत्तियां की गईं सील
कविनगर के जोनल अधिकारी सुनील राय ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में नोटिस के बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं करने पर 22 संपत्तियों को सील किया गया है। इनमें पांच फैक्टरियां भी शामिल हैं। बकाया जमा करने पर सील खोल दी जाएगी। बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में राधिक इंटरप्राइजेज पर 2476584, बालीकन पेंट प्रा.लि. पर 122111, दया रोलर्स पर 164944, स्टील स्मिथ पर 72830 बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। बड़े बकायादारों की संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed