फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: 100 से ज्यादा चोरी कर चुके गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
100 से ज्यादा चोरी कर चुके गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने 100 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने ही करीब दो माह पूर्व नसरतपुरा के एक मकान में और डेढ़ माह पूर्व पुराना बस अड्डे के पास दुकान में चोरी की थी। इनके पास से 12 हजार की नकदी, शटर उखाड़ने के लिए दो नुकीली रॉड, दो तमंचे, एक ब्यूटेन गैस सिलिंडर और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
एसीपी कोतवाली अंशु जैन ने बताया कि गिरफ्तार चोर रुबैल निवासी मरियम नगर नंदग्राम, सादिक निवासी कैला भट्ठा और दिल्ली गेट के पास स्थित द्वारिका पुरी कॉलोनी का रहने वाला शाहरुख है। उन्होंने बताया कि तीनों को कैला भट्ठा ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसीपी ने बताया कि तीनों करीब चार-पांच साल से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और अब तक करीब 100 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। वह बंद दुकानों और मकानों की रेकी करते थे। इसके बाद रात को वारदात को अंजाम देते थे। वह ताला काटने के लिए ब्यूटेन गैस का छोटा सिलिंडर साथ में रखते थे। इसके एक हैंडबैग में रखकर कही भी ले जाया जा सकता है। गैस सिलिंडर से वह ताले को गलाकर काट देते थे और फिर शटर खोलकर या मकान का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल होकर चोरी करते थे।
विज्ञापन

पहले भी जेल जा चुके तीनों चोर
एसीपी अंशु जैन ने बताया कि सादिक गैंग का लीडर है और उस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। रुबैल पर 12 और शाहरुख पर चार मुकदमे दर्ज है। तीनों पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक पर थे सवार
एसीपी ने बताया कि तीनों चोरों ने कुछ माह पूर्व सिहानी गेट थाना क्षेत्र से एक बाइक भी चोरी की थी। उसी बाइक को यह वारदात करने में इस्तेमाल करते थे। उनके पास से बाइक बरामद कर कनेक्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed