फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पशुओं के लिए लाये नमक से गलाना चाहता था पत्नी का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पशुओं के लिए लाये नमक से गलाना चाहता था पत्नी का शव
विज्ञापन

मोदीनगर। अंजू की हत्या के आरोपी उसके पति दिनेश को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले हुई पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पत्नी को शव को गलाने के लिए उसने जो नमक इस्तेमाल किया, उसे वह अपने पशुओं के लिए लाया था।
उसने बताया कि पशुओं के चारे के साथ ही यह नमक रखा रहता था। उसने सात दिन पहले ही हत्या की साजिश तैयार की थी। उसी समय सोच लिया था कि पत्नी का शव गड्ढे में दबाने से पहले उसमें नमक रख देगा ताकि यह गल जाए। उसने 30 किलो नमक रखा था। पत्नी की हत्या के बाद शव को 20 घंटे तक घर में ही पशुओं के चारे के साथ रखा था। रात में कंधे पर लादकर पहले शव ले गया था। इसके बाद नमक की बोरी ले गया था।
विज्ञापन

24 जनवरी से लापता बताई गई अंजू (32) का शव उसके पति दिनेश (35) की निशानदेही पर बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था। इसी के साथ सनसनीखेज खुलासा हुआ था कि दिनेश ने ही घर में गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पत्नी किसी और युवक से प्रेम करती थी। उसे यह बर्दाश्त नहीं था। इसलिए] उसकी जान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेले पर सब्जी बेचने वाले दिनेश ने पुलिस को बताया था कि 25 की सुबह चार बजे हत्या के बाद वह शव को 200 मीटर कंधे पर लादकर ले गया था। उसे गन्ने के खेत के बराबर में नाले के पास फावड़े से चार फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। शव को गलाने के लिए 30 किलो नमक डाल दिया। फिर मिट्टी डालकर गड्ढा बंद किया। इसके बाद उस पर बाजरे के बीज बो दिए ताकि पौधे आने पर गड्ढा ही नजर न आए। कोई जानवर गड्ढा न खोद दे, इसलिए उसके चारों ओर लोहे के कंटीले तार लगा दिए थे।

बच्चों से कहा, तुम्हारी मां चली गई
दिनेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पत्नी की हत्या के वक्त बच्चे घर में सो रहे थे। अगले दिन उन्होंने सवाल किया कि मां कहां गई, उनसे झूठ बोल दिया कि वह किसी के साथ चली गई। इससे पहले वह अपने प्रेमी के साथ कई बार जा चुकी थी। बच्चों को बताया कि हो सकता है कि उसी के साथ गई हो, उसका इंतजार मत करना। आसपास के लोगों से भी उसने यही कहा कि पत्नी साथ नहीं रहना चाहती थी, वह प्रेमी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed