फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अधिवक्ता और मजिस्ट्रेट में हुई कहासुनी, जिला जज से की शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अधिवक्ता और मजिस्ट्रेट में हुई कहासुनी, जिला जज से की शिकायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अधिवक्ता और मजिस्ट्रेट के बीच कहासुनी हो गई। मजिस्ट्रेट के दुर्व्यवहार की शिकायत बार पदाधिकारियों ने जिला जज से की है।

एक अधिवक्ता का मुकदमा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था। उस मामले में अधिवक्ता ने17 जनवरी को एक अर्जी अदालत में दी थी, जिसे मजिस्ट्रेट ने निस्तारित कर दिया था। अधिवक्ता का आरोप था कि निस्तारित अर्जी में उनका नाम गलत हो गया है, नाम सही करने के लिए 23 जनवरी को अर्जी लगाई थी। अर्जी पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को अधिवक्ता अदालत में पेश हुए थे। बहस के दौरान मजिस्ट्रेट ने बताया कि अर्जी का निस्तारण हो चुका है। इसी बात पर मजिस्ट्रेट और अधिवक्ता में बहस हो गई। आरोप है कि मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता को गाली दे दी, मामले की जानकारी होने पर काफी संख्या में अधिवक्ता अदालत में जमा हो गए। मामला बिगड़ता देख मजिस्ट्रेट अदालत से उठकर अपने चैंबर में चले गए। घटना की निंदा करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक, सचिव नितिन यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी मकनपुर, पूर्व अध्यक्ष सुनील त्यागी भगत, पूर्व अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता सहित काफी संख्या में अधिवक्ता जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा को शिकायती पत्र दिया, इसके अलावा मजिस्ट्रेट के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed