फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंजा शहर ...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हरे रामा, हरे कृष्णा से गूंजा शहर ...
विज्ञापन

गाजियाबाद। हरे रामा, हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे-हरे...की धुन से पूरा शहर गूंज उठा। रविवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। सबसे आगे विदेशी भक्तों की टोली रॉक बैंड पर हरे कृष्णा गाते हुए और उसके पीछे भगवान जगन्नाथ का फूलों से सजा रथ निकला। रथ में वृंदावन से आए विशेष वस्त्र और कोलकाता के फूलों से सजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव जी के रथ को बरसात होने केबावजूद सभी भक्त भक्तिभाव से खींचते हुए चल रहे थे। बरसात और कड़कड़ाती सर्दी में भी भक्तजन रथयात्रा के साथ पूरे शहर में घूमे। यात्रा शाम को राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची।
सुबह वाहनों पर सवार होकर भगवान जगन्नाथ सहित बलदेव और सुभद्रा जी की मूर्ति निकली। नवयुग मार्केट में सांसद वीके सिंह ने सभी मूर्तियों को स्थापित किया। उसके बाद नवयुग मार्केट मेें भगवान जगन्नाथ की पूजा और आरती हुई। रथयात्रा नवयुग मार्केट से आरंभ होकर मीनामल की धर्मशाला , हापुड़ मोड़, ठाकुर द्वारा मंदिर, दिल्ली गेट, डासना गेट, चौपला मंदिर, अंबेडकर रोड से होते हुए मालीवाड़ा पहुंची। वहां प्रभु जगन्नाथ जी को क्रेन की सहायता से छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। छप्पन टोकरियों में सुसज्जित पकवानों का भोग लगने के बाद रथ यात्रा वहां से नासीरपुर फाटक से होते हुए कविनगर पहुंची। बाद में इंग्राहम चौक होते हुये राजनगर सेक्टर दस स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंची। प्रसाद वितरण के साथ रथयात्रा महोत्सव का समापन किया गया। शहर भर में जगह-जगह रथ यात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। रथयात्रा के सभी मार्र्गों पर भक्त सुंदर रंगोली बनाते गए।
विज्ञापन

यात्रा का मुख्य आकर्षण रॉक बैंड का रहा। हरे रामा हरे कृष्णा गाते हुए विदेशी भक्तों को देखने के लिए लगातार भीड़ रही। इस रॉक बैंड में जन्नाथ पुरी से विशेष वाद्य यंत्रों के साथ भी भक्त शामिल हुए जो आगे-आगे वाद्य यंत्र बजाते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed