फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पड़ोसी ने युवती को हैदराबाद बुला धोखे से शादी कर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पड़ोसी ने युवती को हैदराबाद बुला धोखे से शादी कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर से 30 दिसंबर की शाम अगवा 19 वर्षीय युवती से हैदराबाद निवासी आरिफ ने धोखे से शादी के बाद दुष्कर्म किया। वह युवती के पड़ोस में किराये के मकान में रहता है। आरोपी ने युवती को नए साल पर घुमाने के बहाने हैदराबाद बुलाया था। वहां उसने दुष्कर्म किया। पिता ने साहिबाबाद थाने में आरोपी पर शक जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टीलामोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती राजेंद्र नगर में रोजगार का प्रशिक्षण ले रही है। पिता का कहना है कि वह 30 दिसंबर की शाम करीब छह बजे तक वापस घर नहीं आई तो उन्हें चिंता सताने लगी। बेटी को कई बार फोन किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। शनिवार दोपहर उन्होंने साहिबाबाद थाने में पुलिस को बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दी। इसमें आरिफ पर शक जाहिर किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि युवती का फोन बंद होने से पहले उसके पास आरिफ का फोन आया था। घटना को अंजाम देने के लिए वह कुछ समय के लिए घर आया और युवती के नाम पर हवाई जहाज का टिकट बुक करा दिया। इसके बाद उसने युवती को फोन किया और नए साल पर हैदराबाद घुमाने का झांसा दिया। युवती उसके चंगुल में फंस गई। वह हैदराबाद पहुंच गई। वहां आरोपी आरिफ ने धोखे से युवती से शादी की और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इधर जांच में जुटी पुलिस टीम दोनों की सीडीआर देखकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। वहां पुलिस ने संबंधित नाम और पते पर आरिफ के पास से युवती को बरामद कर लिया। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई है। आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed