फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: लूट के लिए हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लूट के लिए हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन महीने पहले लोनी में लूट के लिए सराफ की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है, जमानत दिए जाने से जांच प्रभावित हो सकती है। घटना की रिपोर्ट मृतक सिकंदर के भाई शैलेंद्र यादव ने पांच सितंबर को लोनी थाना में दर्ज कराया था।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया दिल्ली के करावल नगर निवासी सिकंदर यादव सादुल्ला बाद अंजली बिहार में मां विंध्यवासिनी ज्वैलर के नाम से गहनों की दुकान चलाता था। पांच सितंबर को रात आठ बजे सिकंदर दुकान बंद करने के बाद बैग लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में गंगा विहार कॉलोनी पहुंचने पर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार पहुंचे और सिकंदर पर हमला कर बैग छीनने लगे। सिकंदर ने विरोध किया तो एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया और दूसरे ने बैग लेने के लिए गोली चला दी। इस हमले में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज से भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो एक भाग गया और दूसरा डंडे की प्रहार से वहीं गिर गया। लोगों की पूछताछ में उसकी पहचान महेंद्र उर्फ अजय उर्फ फौजी के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल सिकंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में भर्ती कराने ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed