फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: खसरा फिर बना खतरा... चार माह में 15 को जकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
खसरा फिर बना खतरा... चार माह में 15 को जकड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। खसरा एक बार फिर बच्चों के लिए खतरा बनकर आया है। चार महीने में 15 मरीज मिल चुके हैं। दो बच्चों को संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मीजल्स-रूबेला (एमआर) का नियमित टीकाकरण का चक्र टूट जाने से इस बीमारी के फैलने की आशंका बनी है। इस पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोनी, डासना, खोड़ा में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाजियाबाद समेत यूपी के 19 जिलों में खसरा फैलने की आशंका जाहिर की है।
संयुक्त जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह भाई-बहन को भर्ती किया गया था। पहले लड़के को खसरा हुआ, फिर लड़की को। कई साल बाद ऐसा है, जब खसरे के मरीज आ रहे हैं। खसरे के लक्षणों में बुखार का आना, सर्दी-जुकाम के साथ शरीर पर दाने या चकत्ते पड़ते हैं। अगर समय पर उपचार नहीं कराया गया तो दिमागी बुखार का भी खतरा हो सकता है जो जानलेवा है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान छह हजार बच्चों को विशेष टीकाकरण अभियान और इंद्रधनुष अभियान चलाकर टीका लगाया गया था। अब फिर से सर्वे कराकर मालूम किया जाएगा कि कितने बच्चों को खसरे का टीका नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो जाता है निमोनिया, डायरिया
आईएमए अध्यक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि खसरा होने के बाद बच्चों में निमोनिया, डायरिया भी हो जाता है। कुछ बच्चों में ब्रांकाइटिस के भी लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बचाव के लिए 12 से 15 महीने के बीच बच्चे को खसरे का टीका लगवा देना चाहिए।

विशेष अभियान चलेगा
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि खसरे से बचाव के लिए टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। बच्चों को खसरे से बचाने के लिए और भी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed