फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: लोन घोटाले में लक्ष्य तंवर के सहयोगी विशाल की जमानत अर्जी खारिज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लोन घोटाले में लक्ष्य तंवर के सहयोगी विशाल की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

गाजियाबाद। करोड़ों रुपये के बैंक लोन घोटाले में आरोपी लक्ष्य तंवर के सहयोगी विशाल गोयल की जमानत अर्जी जनपद न्यायाधीश ने खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि जमानत दिए जाने से साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद शर्मा ने बताया सतीश चंद्र गर्ग ने थाना कविनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सतीश ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2015 में लक्ष्य तंवर उसके पास विशाल गोयल को अपना दोस्त बता कर लेकर आया। बताया कि विशाल को व्यापार के लिए 50 लाख का लोन कराना है। इसके लिए पंजाब नेशनल बैंक चंदन नगर शाखा प्रबंधक रामनाथ मिश्रा से लोन की स्वीकृति के लिए बात हो चुकी है। गारंटी के तौर पर बैंक में किसी संपत्ति को बंधक रखने की आवश्यकता है। लक्ष्य ने कहा कि विशाल ने पिलखुवा में संपत्ति खरीदी है, जिसका करार हो चुका है। तीन-चार महीने में उसकी रजिस्ट्री हो जाएगी, इसके बाद बैंक में अपनी संपत्ति बंधक रख देगा। तब तक के लिए सतीश चंद्र गर्ग से कविनगर स्थित उनके मकान की रजिस्ट्री बैंक बंधक के लिए दे दें। सतीश ने लक्ष्य की बात मानकर मकान के दस्तावेज पंजाब नेशनल बैंक में बंधक रखने को दे दिया। उस समय लोन मैनेजर तारिक हसन ने सतीश गर्ग से कई कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए। चार महीने बाद सतीश ने मकान के दस्तावेज बैंक से निकलवाने के लिए लक्ष्य और विशाल गोयल से कहाख् इस पर दोनों टालमटोल करने लगे। एक सितंबर 2017 को सतीश के पास बैंक से नोटिस आया, जिसमें दो करोड़ 75 हजार जमा करने के लिए कहा गया था। तब सतीश को पता चला कि बैंक अधिकारियों की मिली भगत से लक्ष्य तंवर और विशाल ने 50 लाख की जगह दो करोड़ 75 हजार का लोन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed