{"_id":"6387b0a415322e57721cd47d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2485290156","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन दिसंबर को अवकाश के दिन खुलेंगे सभी पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन दिसंबर को अवकाश के दिन खुलेंगे सभी पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिसंबर को अवकाश के दिन खुलेंगे सभी पासपोर्ट कार्यालय
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के साथ उससे जुड़े कौशांबी पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और सभी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) शनिवार तीन दिसंबर को खुलेंगे। सामान्य के साथ तत्काल पासपोर्ट की वेटिंग जनवरी तक पहुंच गई है। ऐसे में पासपोर्ट आवेदकों की सहूलियत के लिए विदेश मंत्रालय के निर्देश पर निर्णय लिया गया है।
तीन दिसंबर के लिए कौशांबी पीएसके में 800 और आरपीओ में 300 अप्वॉइंटमेंट दिए जाएंगे। वहीं पीओ पीएसके पर 50-50 अप्वॉइंटमेंट मिलेंगे। जल्द पासपोर्ट बनवाने की दौड़ में शामिल अधिकांश लोग तत्काल वर्ग में आवेदन कर रहे हैं। जनवरी में बच्चों की छुट्टियों को देखते हुए पासपोर्ट आवेदकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में घूमने जाने वाले लोगों के अलावा विदेशों में नौकरी व व्यवसाय के लिए जाने वाले लोगों को अप्वॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
ऐसे बुक कर सकते हैं अप्वॉइंटमेंट:
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के निर्णय से वेटिंग बढ़ने से परेशान गाजियाबाद के साथ आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर सहित 13 जनपदों के लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि पहले से बुक अप्वॉइंटमेंट का फिर से निर्धारित किया जा सकेगा। नए अप्वॉइंटमेंट के लिए पहले आवेदकों को पहले www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा करने केसाथ फीस का भुगतान करना होगा। आवेदकों को फिर से वेबसाइट में लॉगइन कर अपने भुगतान का सत्यापन और अपना अप्वॉइंटमेंट बुक करना होगा। एक बार अप्वॉइंटमेंट बुक हो जाने के बाद इसकी पुष्टि पोर्टल पर की जा सकेगी। ध्यान रहे कि पहले से अप्वॉइंटमेंट बुक करने वाले लोग फिर से अप्वॉइंटमेंट केवल एक बार की बुक कर सकेंगे। आवेदक अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लेकर आएं।