फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: शराब के नशे में था चालक, ऑटो पलटने से यात्री का कूल्हा टूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शराब के नशे में था चालक, ऑटो पलटने से यात्री का कूल्हा टूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शराब के नशे में धुत चालक के ऑटो दौड़ाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। विजयनगर बाईपास पर हुई इस घटना में ऑटो में सवार एक युवक नीचे दब गया। ऑटो चालक उसे दबा हुआ छोड़ भाग गया। युवक के कूल्हे और कंधे की हड्डी टूट गई है और पेट में भी गंभीर चोट आई हैं।

मैनपुरी के रहने वाले गोरेलाल का कहना है कि उसके भाई श्याम सुंदर विजयनगर के सेक्टर-9 में किराए पर रहते हैं। 20 नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे वह ऑटो में सवार होकर छिजारसी से विजयनगर जा रहे थे। ऑटो चालक शराब के नशे में था। वह बहुत तेजी से ऑटो चला रहा था। उनके भाई को पुलिस ने जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली स्थित ईएसआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। गोरेलाल ने ऑटो के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed