फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: उपमुख्यमंत्री आज गाजियाबाद में करेंगे समीक्षा बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
उपमुख्यमंत्री आज गाजियाबाद में करेंगे समीक्षा बैठक
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को गाजियाबाद आएंगे। वह निरीक्षण भवन में ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

लखनऊ से दोपहर 12:05 बजे वह राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से वह जीटी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में आएंगे। 12:20 बजे वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और महज 15 मिनट बाद 12:35 बजे वापस हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से वह मुजफ्फरनगर के खतौली में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जाएंगे। दोपहर तीन बजे वह वापस हिंडन एयरपोर्ट आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से दिल्ली में यूपी भवन जाएंगे। दिल्ली में वह निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। शनिवार सुबह 8:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर आएंगे और सरकारी विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed