फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गला दबाकर बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गला दबाकर बुजुर्ग महिला की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के हृदयपुर भंडौला गांव के जंगल में एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर हत्या की जांच कर रही है। हृदयपुर भंडौला गांव में बुजुर्ग अनीशा (65) परिवार समेत रहती हैं। पांच वर्ष पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है। परिवार में बेटे गफ्फार, इदरीश, राशिद, दिलशाद, साजिद व जावेद हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम बुजुर्ग अनीशा खेत पर गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की। शुक्रवार दोपहर ईख के खेत में अनीशा का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया गया है कि मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं मृतका के परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed