फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार हो गया संचालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार हो गया संचालक
विज्ञापन

मसूरी। कक्षा छह की छात्रा के साथ दुष्कर्म का स्कूल संचालक रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार हो गया। पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह कुछ देर पहले ही काफी नकदी लेकर निकला है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल की तो यह स्विच ऑफ मिला। फोन की लोकेशन निकलवाई गई तो पता चला कि वह पहले लोनी गया और फिर दिल्ली चला गया। पुलिस उसकी रिश्तेदारी में भी दबिश दे रही है।
छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि संचालक को इस बात का पहले से डर था कि उसकी करतूत का पुलिस को पता न चल जाए। इसलिए, वह बेटी को रोज धमकी देता था। उनके तीन बच्चे उसके स्कूल में पढ़ते हैं। वह बेटी से कहता था कि अगर घर जाकर मां को कुछ बताया तो भाई और बहन की हत्या कर देगा और लाश को नहर में फेंक देगा। वह धमकी देते समय बच्चों के नाम लेता था, इससे बेटी डर जाती थी।
विज्ञापन

बेटी ने कई बार छुट्टी के बाद सीधा घर आने की कोशिश की, लेकिन वह नजर रखता था कि वह भाई-बहन के साथ न चली जाए। दुष्कर्म की शिकार छात्रा के भाई-बहन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहन से कई बार कहा कि वह उनके साथ ही घर चले। इस पर प्रधानाचार्य ने कहा था कि वह पढ़ाई में कमजोर है, इसलिए उसकी अलग से पढ़ाई करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में दो महीने खामोश रही छात्रा
उन्होंने उसकी बात पर यकीन कर लिया और घर पर यही बताया। पुलिस का कहना है कि डर के मारे दुष्कर्म की शिकार छात्रा भी मां से यही कहती थी कि संचालक उसे अलग से पढ़ाते हैं, लेकिन जब उससे घिनौनी करतूत सहन नहीं हुई तो उसने स्कूल जाने से मना करना शुरू कर दिया। इसके बाद जोर देकर पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इससे पहले वह दहशत के कारण दो महीने तक खामोश रही।
निशाने पर बच्चियां
1. खोड़ा क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। बच्ची गर्भवती हो गई। एक माह पहले उसने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस चार तीनों आरोपियों और उनका सहयोग करने वाली किशोरी को गिरफ्तार कर चुकी है।

2. 15 दिन पहले खोड़ा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसे रेल लाइन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। केस के खुलासे के लिए 11 टीमें गठित हैं, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा है। बच्ची की आंतों की सर्जरी करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed