फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पार्किंग विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की ईंट मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पार्किंग विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की ईंट मारकर हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। लोनी-भोपुरा रोड पर बिहारी ढाबे के सामने मंगलवार रात करीब नौ बजे सड़क पर कार पार्किंग के विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे अरुण उर्फ वरुण (33) की हत्या कर दी गई। बात सिर्फ इतनी सी थी कि अरुण ने उनकी कार के बराबर में खड़ी कार को हटाने के लिए उसके चालक से कहा था। इसी पर वह आरोपी भड़क गया और दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद दम निकलने तक सिर पर ईंट से प्रहार किए।
इस दर्दनाक वारदात का शर्मनाक पहलू यह रहा कि इस दौरान राहगीर वीडियो बनाते रहे, लेकिन अरुण को बचाने के लिए आगे नहीं आए। अरुण के साथ दो दोस्त थे, वे भी तमाशबीन ही बने रहे। परिजनों ने बताया कि अरुण की पत्नी को मायके जाना था। वह उसे कार से मोहन नगर बस स्टैंड पर छोड़कर अपने गांव जावली वापस जा रहे थे। रास्ते में दोस्त संजय रावत और दीपक मिल गए। दोनों दोस्त बिहारी ढाबे से खाना लेने चले गए।
विज्ञापन

ढाबे के बाहर अरुण ने कार खड़ी कर दी। उनकी कार से सटाकर एक युवक ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे अरुण कार का गेट नहीं खोल पा रहे थे। अरुण ने चालक से कार हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी हो गई। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि कार में मौजूद तीन-चार युवक उतर आए। उन्होंने पहले अरुण को पीटा, फिर जमीन पर गिराकर सिर में ईंट से प्रहार किए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरुण के पिता सेवानिवृत्त दरोगा कंवरपाल ने संजय, दीपक और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस संजय और दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed