फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नहीं शुरू हुआ मधुबन बापूधाम का आरओबी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नहीं शुरू हुआ मधुबन बापूधाम का आरओबी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आरओबी का काम अभी तक रेलवे ने शुरू नहीं किया है। जीडीए ने हाल ही में आठ करोड़ रुपये का भुगतान रेलवे को किया था, इसके बावजूद काम शुरू नहीं किया। जीडीए का कहना है कि रेलवे ने काम शुरू कराने के लिए टेंडर जारी करने की जल्द प्रक्रिया शुरू करेगा। 600 मीटर लंबा, 45 मीटर चौड़ा और 11 मीटर ऊंचा मधुबन बापूधाम आरओबी का निर्माण जुलाई 2018 में शुरू हुआ था। बजट के अभाव में तीन साल बाद भी बन नहीं पाया। अगर रेलवे अब निर्माण शुरू कर दे तो 2024 तक पूरा होने की संभावना है।
दिल्ली-मेरठ रोड से हापुड़ रोड को जोड़ने के लिए 63 करोड़ के प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी सेतु निगम और रेलवे को मिली है। रेलवे को दो किस्त के रूप में जीडीए 15 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। सेतु निगम को 22 करोड़ भुगतान किया जा चुका है। रेलवे को कुल 27 करोड़ और सेतु निगम को 36 करोड़ का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

रेलवे ने अंशदान देने से कर दिया है इनकार
जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि कोई भी रेलवे फाटक बंद होने पर कुछ अंश या आधा भुगतान रेलवे करता है। इसके लिए रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा गया है। वहीं रेलवे का कहना है कि रेलवे की नियमावली में है कि अगर किसी रेलवे फाटक पर 24 घंटे में एक लाख या उससे अधिक वाहन पास होते हैं, तब उसे बंद करने के लिए रेलवे बजट खर्च करता है। इसके लिए लिए सात दिन का अनुपात निकाला जाता है। मधुबन बापूधाम में 24 घंटे में 50 से 55 हजार वाहन ही गुजरते हैं। इसलिए इसमें रेलवे बजट नहीं खर्च करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार लोगों का 2024 तक बढ़ा इंतजार
चार लेन के आरओबी का निर्माण पूरा होने से आसपास क्षेत्र के 60 हजार से ज्यादा लोगों को प्रतिदिन फायदा मिलेगा। मेरठ रोड से राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से हापुड़ चुंगी होकर हापुड़ जाने वाले वाहन चालकों की 14 किमी दूरी कम हो जाएगी। अधिकांश बड़े वाहन घूमकर ही हापुड़ की तरफ जाते हैं। इसके अलावा गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, हरसांव, डासना क्षेत्र में आवागमन में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed