फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डकैती डालने के 23 साल बाद दोषियों को मिला 10 वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डकैती डालने के 23 साल बाद दोषियों को मिला 10 वर्ष कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। 23 साल पहले शाहबेरी में डकैती डालने के चार दोषियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत के न्यायाधीश रामचंद्र यादव ने प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 22 अगस्त 1999 की रात 11 बजे हथियारबंद पांच बदमाशों ने शाहबेरी निवासी ताराचंद के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध पर बदमाशों ने ताराचंद के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और लाइसेंसी बंदूक, सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपये लूटकर ले गए। ताराचंद के घर में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने शाहबेरी गांव में ही हरमुद्दीन और इदरीश के मकान में भी इसी तरह से डकैती डाली थी। शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। कुछ दिन बाद पुलिस ने दुलीचंद, चतरू, कलुआ, महेश व रामभरोसे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन पांचों के पास से नकदी सहित लूट का अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया था। कुछ समय बाद पुलिस ने पांचों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई अदालत में चल रही थी। अभियोजन की तरफ से सात गवाह पेश किए गए थे। मुकदमे के विचारण के दौरान रामभरोसे की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इससे उसकी फाइल अलग कर दी गई थी। शुक्रवार को अदालत ने दुलीचंद, चतरू, कलुवा, महेश को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed