फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डेंगू के सबसे अधिक केस साहिबाबाद और मकनपुर में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डेंगू के सबसे अधिक केस साहिबाबाद और मकनपुर में
विज्ञापन

गाजियाबाद। डेंगू के रोजाना पांच से आठ केस आ रहे हैं। हालांकि बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से मामले कम हुए हैं। सबसे अधिक ट्रांस हिंडन के साहिबाबाद क्षेत्र में डेंगू के केस आए हैं। यहां अभी तक 46 केस मिले हैं। इसके अलावा मकनपुर में भी डेंगू के 46 केस आए हैं। महाराजपुर में 32 केस मिले हैं। संक्रामक रोग विभाग की लिस्ट में इस बार सबसे अधिक ट्रांस हिंडन क्षेत्र में डेंगू के केस आए हैं। मंगलवार को डेंगू के दस केस जिले में मिले हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि डेंगू की ब्रीडिंग भी सबसे अधिक इन्ही क्षेत्रों में मिली थी। पुलिस लाइन्स हरसांव में डेंगू के 25 केस मिले हैं। इसके बाद कड़हेड़ा और साहिबाबाद के दीनदयाल पुरी आदि में 15 से अधिक केस मिले हैं। सबसे कम घूकना में सिर्फ एक डेंगू का मरीज मिला है। जिले में 311 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। जिला सर्विंलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि संचारी रोग निदेशक ने कार्यशैली पर आपत्ति व्यक्त की थी, जिसके बाद सभी मलेरिया इंस्पेक्टर और टीम को अपने-अपने क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी पर समन्वय स्थापित कर वहीं तैनात होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डासना और मोदीनगर में तैनात हुए मलेरिया इंस्पेक्टर
संचारी रोग विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्र के मलेरिया निरीक्षण को उनके क्षेत्र में तैनाती दी गई है। इसकेतहत डासना में अमित कुमार सिंह और मोदीनगर में ज्ञानेश्वर मणि त्रिपाठी को तैनात कर दिया गया है। डासना में तैनात इंस्पेक्टर डासना सहित रजापुर का पूरा क्षेत्र देखेंगे। इसके अलावा मोदीनगर पर तैनात मलेरिया निरीक्षक मोदीनगर, मुरादनगर,भोजपुर के सभी क्षेत्रों का निरीक्षण किया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed