फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पूर्व अध्यक्ष ने कहा, धांधली, वर्तमान ने कहा सब ठीक है

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:09 AM IST
सार

पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर बताया था कि सभी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की समय सीमा तय है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए वकालत करने का 25 वर्ष का अनुभव और सचिव पद के प्रत्याशियों के लिए 15 वर्ष है। आरोप है कि 2021-22 के चुनाव में एल्डर कमेटी और कुछ अधिवक्ताओं की सांठगांठ से अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कौशिक और सचिव पद पर नितिन यादव को विजयी घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

पूर्व अध्यक्ष ने कहा, धांधली, वर्तमान ने कहा सब ठीक है
विज्ञापन

गाजियाबाद। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव में धांधली, अध्यक्ष व सचिव की वकालत का समय कम होने के आरोप लगाते हुए पूर्व अध्यक्ष और अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में शिकायत की है। मामले में बार काउंसिल के चेयरमैन ने अध्यक्ष और सचिव को रविवार को अपना पक्ष रखने के लिए प्रयागराज तलब किया है।
पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर बताया था कि सभी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने की समय सीमा तय है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए वकालत करने का 25 वर्ष का अनुभव और सचिव पद के प्रत्याशियों के लिए 15 वर्ष है। आरोप है कि 2021-22 के चुनाव में एल्डर कमेटी और कुछ अधिवक्ताओं की सांठगांठ से अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कौशिक और सचिव पद पर नितिन यादव को विजयी घोषित कर दिया गया। जबकि, योगेंद्र कौशिक का पंजीकरण 2008 और नितिन यादव का पंजीकरण 2019 में हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, डिस्ट्रिक बार के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक का कहना है कि मतदाता सूची में कोई धांधली नहीं हुई है। एल्डर कमेटी ने तय किया था कि अध्यक्ष पद के लिए 20 साल और सचिव पद के लिए 10 साल का अनुभव होना चाहिए। इसी के आधार पर चुनाव लड़ा था। नौ सितंबर को बार काउंसिल में अपना पक्ष रखा जाएगा। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed