फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रिमझिम फुहार से लुढ़का नौ डिग्री तापमान, 24 एमएम हुई बारिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

रिमझिम फुहार से लुढ़का नौ डिग्री तापमान, 24 एमएम हुई बारिश गाजियाबाद।न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है।डॉ. शाही का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं का दबाव दिल्ली-एनसीआर पर है, जो चार दिन के बाद आगे की तरफ बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

रिमझिम फुहार से लुढ़का नौ डिग्री तापमान, 24 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। पूरे दिन की रिमझिम फुहार से नौ डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 81 से 96 फीसद तक बना रहा। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार सुबह लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को मध्यम बारिश होने का पूवार्नुमान जताया था। 24 घंटे में 37.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
कृषि विवि मेरठ के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर से नम हवाओं की विपरीत दिशा (ट्रफ) और चक्रवाती परिसंचरण बना है। बादल और मौसम की स्थितियों को देखते हुए 12 अक्तूबर तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश होगी। डॉ. शाही का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं का दबाव दिल्ली-एनसीआर पर है, जो चार दिन के बाद आगे की तरफ बढ़ जाएगा। इसके बाद मौसम साफ जो जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि मानसून 29 सितंबर को हो चुका है और यह मानसून के बाद की पहली बारिश होगी। यह वर्षा बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित होने वाली मानसून प्रणालियों के प्रभाव के कारण होगी। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा और इसमें करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जाम से जूझते रहे लोग
सुबह से ही शुरू हो रही रिमझिम बारिश के कारण पूरे दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ा। लालकुआं, मेरठ रोड, जीटी रोड पर हिंडन मेट्रो स्टेशन से मेरठ तिराहे तक, एनएच-9 पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। शहर के प्रमुख मार्गों पर अंबेडकर रोड, गांधीनगर, नवयुग मार्केट, हापुड़ चुंगी, होली चाइल्ड चौराहा, कालकागढ़ी सहित अन्य जगह शाम को जाम लगा रहा। यातायात कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed