फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

राहत : 10 हजार घरों से दूर होगी दूषित पेयजल की समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

राहत : 10 हजार घरों से दूर होगी दूषित पेयजल की समस्या गाजियाबाद।पिछले कई महीने से लोगों के घरों में पेयजल के साथ गंदा पानी मिलकर आ रहा है।शिकायत के बाद जलकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो पता चला कि पेयजल लाइन में जगह जगह पर लीकेज की समस्या है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

राहत : 10 हजार घरों से दूर होगी दूषित पेयजल की समस्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन के बृजविहार में करीब दस हजार घरों में महीनों से चली आ रही दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम की ओर से नई पेयजल लाइन डालने का काम शुरू हो गया है।
बृज विहार क्षेत्र में नाले के साथ करीब 15 साल पहले पेयजल लाइन डाली गई थी। इससे बृज विहार, रामप्रस्था, सूर्यनगर समेत कई कालोनियों को जलापूर्ति की जाती है। पिछले कई महीने से लोगों के घरों में पेयजल के साथ गंदा पानी मिलकर आ रहा है। लोगों का कहना है कि सप्लाई का पानी कपड़ा साफ करने लायक भी नहीं है। इसकी शिकायत जलकल विभाग में की गई। शिकायत के बाद जलकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो पता चला कि पेयजल लाइन में जगह जगह पर लीकेज की समस्या है। लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

18 लाख की लागत से बिछाई जाएगी नई लाइन
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। 175 मीटर लंबी पानी की लाइन नाले के साथ गुजर रही है। लाइन पुरानी होने की वजह से दिक्कत हो रही है। नई लाइन नाले के बाहर से डाली जाएगी। इसमें करीब 18 लाख की लागत आएगी। आठ दिन में काम पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed