फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सेना की अनुमति के बाद धोबीघाट आरओबी का काम हुआ तेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:24 AM IST
सार

सेना की अनुमति के बाद धोबीघाट आरओबी का काम हुआ तेज गाजियाबाद।जाम से निजात की नहीं है व्यवस्था आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से चौधरी मोड़ पर वाहनों का दबाव बढ़ना तय है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

सेना की अनुमति के बाद धोबीघाट आरओबी का काम हुआ तेज
विज्ञापन

गाजियाबाद। धोबीघाट रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का काम पूरा करने के लिए सेना ने अनुमति दे दी है। अब विजय नगर काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। चौधरी मोड़ की तरफ अप्रोच मार्ग का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि 30 सितंबर से आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय की मेरठ छावनी से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले आरओबी के निर्माण कार्य और अप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया था।
आरओबी पर दोपहिया वाहनों का आवागमन पिछले दस दिन से शुरू हो चुका है। अभी चार पहिया वाहनों का आवागमन आरओबी से नहीं हो पा रहा है, क्योंकि दोनों तरफ काम चल रहा है।
विज्ञापन

जाम से निजात की नहीं है व्यवस्था
आरओबी पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से चौधरी मोड़ पर वाहनों का दबाव बढ़ना तय है। ऐसे में जाम भी बढ़ेगा। इसके लिए जीडीए ने आरओबी शुरू होने से पहले यातायात प्लान तैयार किया था लेकिन जीटी रोड भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकार क्षेत्र की सड़क होने से एनएचएआई को पत्राचार ही कर पाया। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि यातायात प्रबंधन के लिए कई बार एनएचआई के अधिकारियों को पत्र लिखा गया लेकिन अभी तक कोई काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग में बाधक बने पेड़ हटाए, खोखा बना रोड़ा
वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद सड़क के बीच आ रहे सात पेड़ भी हटाए जा चुके हैं। पेड़ हटने के बाद अब एक खोखा बाधक बन रहा है। संचालक ने खोखा हटाने से मना कर दिया है। उसका कहना है कि नगर निगम की ओर से उसे इस प्वाइंट पर खोखा आवंटित हुआ है। वह नगर निगम का पंजीकृत विक्रेता है। रेलवे ने नगर निगम के अधिकारियों से इस खोखे को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed