जन्म-मृत्यु की जानकारी ना देने पर 50 से अधिक निजी अस्पतालों को नोटिस
सार
अस्पतालों में होने वाले जन्म-मृत्यु की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया ना कराने के मामले में 50 से अधिक निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने बताया कि 21 दिन के अंदर सभी अस्पतालों ने जन्म-मृत्यु की जानकारी सीआरएस पोर्टल पर अपलोड नहीं की तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले का डेटा शासन को भेजता है, जिसमें जन्म-मृत्यु की जानकारी सहित बच्चों के टीकाकरण की भी जानकारी होती है लेकिन निजी अस्पतालों में यह आंकड़े भेजने में कोताही की जाती है। यह सभी आंकड़े 21 दिन के अंदर पोर्टल पर अपलोड करने होते हैं।
विज्ञापन