फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एनडीआरएफ के सीएमओ ने बचाई बुजुर्ग की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

एनडीआरएफ के सीएमओ ने बचाई बुजुर्ग की जानगाजियाबाद।हाईवे से गुजरते हुए तमाम लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।नवंबर 2021 में शाम के वक्त एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी थी फिर सिर में आई गंभीर चोट के बावजूद उनकी ओर से दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद युवक की जान बच सकी थी।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

एनडीआरएफ के सीएमओ ने बचाई बुजुर्ग की जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित मुरारी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। शुक्रवार को सुबह लालकुआं पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से लालकुआं निवासी बुजुर्ग बेसुध होकर गिर गए। बटालियन से दिल्ली एनडीआरएफ मुख्यालय जाते वक्त जैसे ही डॉ. अमित मुरारी ने दुर्घटना देखी तो फौरन गाड़ी से उतरकर लहूलुहान बुजुर्ग को सड़क पर ही प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया।

उनके साथ बटालियन के डॉ. जयवीर सिंह की मदद से प्राथमिक उपचार दिया। ऐसे में उपचार मिलते ही बेसुध बुजुर्ग को होश आया। बाद में लोगों की मदद से बुजुर्ग को पास के अस्पताल रेफर किया गया। घटना के वक्त एनएच-9 पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे से गुजरते हुए तमाम लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आठवीं बटालियन में तैनात डॉ. अमित मुरारी वर्तमान में एनडीआरएफ मुख्यालय दिल्ली से अटैच हैं। ऐसे में बीते एक साल में दिल्ली से आते जाते वक्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। नवंबर 2021 में शाम के वक्त एक बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी थी फिर सिर में आई गंभीर चोट के बावजूद उनकी ओर से दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद युवक की जान बच सकी थी। वहीं, बटालियन के अलावा डॉ. मुरारी आम लोगों की सेवा में भी तत्पर रहते हैं। बटालियन की इमरजेंसी में आम लोगों के आने पर तुरंत अस्पताल जाकर इलाज शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed