{"_id":"631b9bfb65c81b310e484aaf","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd24428801","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट, महिला थाना और साहिबाबाद थाने में मिले डेंगू के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट, महिला थाना और साहिबाबाद थाने में मिले डेंगू के लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट, महिला थाना और साहिबाबाद थाने में मिले डेंगू के लार्वा
गाजियाबाद। डेंगू के प्रति जागरूक करने वाले विभागों में ही डेंगू का लार्वा पनप रहा है। प्रशासन जागरूकता फैलाने के लिए लगातार बैठक करती है और कलक्ट्रेट परिसर में ही कई स्थानों पर कूलर में डेंगू का लार्वा मिला है। इसके अलावा महिला थाना और साहिबाबाद थाने में भी डेंगू की ब्रीडिंग पाई गई है। सभी जगहों पर लार्वा नष्ट कराकर दवाओं का छिड़काव कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुए सर्वे अभियान में छह स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया है। इसमें से कलक्ट्रेट स्थित जिला आपूर्ति विभाग में लगे कूलर के पानी में और विकास भवन में एसी से निकलने वाले पानी की बाल्टी में लार्वा पाया गया। इसके अलावा साहिबाबाद थाने के आवासीय परिसर में तीन स्थानों पर और महिला थाने में एक स्थान पर लार्वा पाया गया। इस मौसम में लगातार सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक लगभग 600 स्थानों पर सर्वे किया गया है, जिसमें से 150 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इतने स्थानों पर लार्वा मिलने के बावजूद कहीं भी जुर्माना नहीं लगाया गया है। जबकि विभाग ने 50 हजार तक जुर्माना लगाने की बात कही थी।
अस्पतालों में भी मिला है डेंगू का लार्वा
इससे पहले एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों को मिलाकर 16 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला था। यहां भी अधिकतर कूलर में और पानी की टंकियों के आसपास लार्वा मिला था।
विज्ञापन
20 दिन में 41 मरीज मिले
13 अगस्त को डेंगू का पहला मरीज मिला था। शुक्रवार को सात मरीज मिले हैं। 20 दिन में 41 मरीज मिल चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि अब काफी तेजी से डेंगू का संक्रमण फैल रहा है, इसलिए सभी से सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि थानों और विभागों में बस एकाध स्थानों पर लार्वा मिला है। जिनको नष्ट करा दिया गया है। इन सभी स्थानों की सफाई कराकर दवाओं का छिड़काव किया गया है। जागरूकता के लिए आरडब्ल्यू के साथ शनिवार से लगातार बैठक की जाएगी।