फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल स्टेशनों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल स्टेशनों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग की सुविधा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैपिड रेल स्टेशनों के आसपास यात्रियों को ई-चार्जिंग की सुविधा देने को नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) तैयारी कर रहा है। रैपिड रेल के ऐसे स्टेशन, जहां पार्किंग का पर्याप्त बंदोबस्त है, वहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। स्टेशनों पर दिए जाने वाले सभी प्वॉइंट्स फास्ट चार्जिंग के होंगे। ई-चार्जिंग की सुविधा के स्वरूप को अंतिम रूप देनेे को एनसीआरटीसी का मंथन जारी है।
रैपिड रेल में यात्रियों का सफर आसान करने के लिए विशेष फीडर सेवा उपलब्ध होगी। लोगों को घर से स्टेशन और फिर स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने के लिए फीडर सेवा उपलब्ध होगी। स्टेशनों पर लोगों को शटल बस के अलावा टैक्स, बाइक टैक्सी, किराए पर स्कूटर, कार, ऑटो सहित ई-रिक्शा के लिए भटकना नहीं होगा। स्टेशन से सटे क्षेत्र में एक निर्धारित स्थान पर लोगों को यह सुविधा हासिल होंगी। यात्रियों को स्टेशन पर किराए पर साइकिल लेने और उससे आवाजाही के लिए एक किमी लंबा साइकिल जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हर स्टेशन के पास आधा किमी का होगा वॉकिंग जोन:
बगैर किसी रुकावट के यात्रियों की आसान आवाजाही के लिए हर रैपिड रेल स्टेशन के पास आधा किमी का वॉकिंग जोन बनाया जाएगा। दूसरी ओर सभी स्टेशनों पर फीडर सेवा मुहैया कराने की योजना के तहत विशेष जोन का निर्माण किया जाएगा। कार, ऑटो, ई-रिक्शा सहित फीडर बस लोगों को स्टेशन आसानी से छोड़ और ले जा सके, इसके लिए प्रत्येक स्टेशन पर विशेष पिक एंड ड्रॉप प्वॉइंट होगा। स्टेशन के बाहर किसी प्रकार का जाम नहीं लगे, इसके लिए इस बिंदु पर पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की जा सकेगी। यहां से यात्री अपनी सुविधा अनुसार फीडर सेवा का चुनाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चार्जिंग और फीडर सेवा को जल्द नियुक्त होगी एजेंसी:
रैपिड स्टेशन तक आने और जाने के लिए यात्रियों को विशेष फीडर सेवा उपलब्ध कराने और ई-चार्जिंग की सुविधा देने के लिए काम तेजी से जारी है। इसके लिए फीडर बस, रेंटल कार व अन्य एजेंसी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनसीआरटीसी का मकसद लोगों को अपने व्यक्तिगत वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना है। रैपिड रेल के साथ फीडर सेवा से भी शहर के प्रदूषण का ग्राफ घटेगा।

ई-चार्जिंग की सुविधा पर चल रहा मंथन:
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के किन-किन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा दी जानी है, उस पर मंथन किया जा रहा है। आने वाले कुछ महीनों में इसकी स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed