{"_id":"6303dac8c26c224ecd54d9d2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2433669100","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सप्ताह गाजियाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सप्ताह गाजियाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सप्ताह गाजियाबाद आ सकते हैं मुख्यमंत्री
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के बाद अब मेरठ मंडल के जिलों का निरीक्षण करेंगे। 26 अगस्त को वह हापुड़ पहुंचेंगे। यहां करीब 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 27 अगस्त को वह गाजियाबाद आ सकते हैं। अधिकारियों ने तैयारी करनी शुरू कर दी हैं।
हालांकि गाजियाबाद के लिए मुख्यमंत्री आगमन का अधिकृत कार्यक्रम उनके आने से एक दिन पहले ही जारी होगा, लेकिन प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। उनके आने के लिए संभावित रूट भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा। हापुड़ रोड पर नगर निगम ने डिवाइडरों की मरम्मत और उन पर पेंट कराने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अभी कार्यक्रम की जानकारी से इनकार किया है, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि 26 या 27 में से किसी भी दिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम जल्द ही तय हो सकता है।