{"_id":"62f9501b7040504c357fa1b2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd243036172","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बीघा बंजर जमीन खाली कराई, आरटीओ और पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बीघा बंजर जमीन खाली कराई, आरटीओ और पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 बीघा बंजर जमीन खाली कराई, आरटीओ और पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे
गाजियाबाद। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर जिला प्रशासन ने डासना क्षेत्र में 30 बीघा बंजर जमीन खाली कराई है। करीब 30 करोड़ की कीमत वाली इस बेशकीमती जमीन को भूमाफियाओं से बचाने के लिए प्रशासन ने तीन विभागों को आवंटित की है। इस जमीन पर संभागीय परिवहन विभाग, पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण केंद्र व कार्यालय बनेंगे।
डासना क्षेत्र में कॉलोनाइजरों ने सरकारी नाली, चकरोड़ समेत बंजर भूमि पर भी प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने जमीन की पैमाइश कराकर उस पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कराया। जिला प्रशासन ने करीब 30 बीघा बंजर जमीन को कब्जे में लेकर उसकी निशानदेही कराई। एसडीएम सदर ने बताया कि भविष्य में इस जमीन पर कब्जे न हो इसके लिए सरकारी विभागों को उनकी इमारतों के लिए आवंटित कर दी गई हैं। अब इन विभागों के लिए जमीनों का हस्तांतरण कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सदरपुर में भी खाली कराई जमीन
सदरपुर क्षेत्र में दो कॉलोनाइजरों की कॉलोनियों में कब्जाई गई नाली, चकरोड की जमीन को भी प्रशासन ने खाली कराया है। एसडीएम सदर ने बताया कि शिकायत मिलने पर जमीनों की पैमाइश कराकर उनसे कब्जा हटवा लिया गया है। इन जमीनों की तारबंदी कराई जाएगी।