फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शहीद पथ को रोशन कर धन्य हुए दीपक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहीद पथ को रोशन कर धन्य हुए दीपक
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगाता शहीद पथ... हवा में शान से लहराते तिरंगे और फिजा में गूंजते भारत माता के जयकारे... यह दृश्य है शहीद पथ का। दीये जलाकर अमर शहीदों को नमन करने के लिए शनिवार की शाम यहां शहर के लोग जुटे। राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत इस दृश्य को देख भावुक हुए लोग कह उठे कि शहीद पथ को रोशन कर ये दीये भी धन्य हो गए।
अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने दीया जलाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद दीप से दीप जलते गए और पूरा शहीद पथ जमगमा उठा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया है। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बीके शर्मा हनुमान ने किया। शहीद पथ के बाद लोग पैदल चलकर स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी की प्रतिमा पहुंचे। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अग्रवाल बैंड ने देशभक्ति की धुन बजाकर समा बांध दिया। स्थानीय पार्षद राजीव शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ग के लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने हर वर्ग के लोग पहुंचे। खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से जिला उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई, उत्तर प्रदेश ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन राहुल देव गौतम के नेतृत्व में सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज के छात्र और खिलाड़ी, मटियाला स्थित जनहित इंस्टीट्यूट के शिक्षक नरेंद्र पाल के नेतृत्व में संस्थान के खिलाड़ी, जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा व पदाधिकारी वागीश शर्मा, रितांशु यादव रहे, दिव्य योगमय संस्थान के योगाचार्य सुदर्शन देव के नेतृत्व में योग साधक, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हुए, व्यापारियों में नवयुग मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग, महामंत्री नितिन मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपुल भार्गव, सतीश सेठी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे। वहीं सिहानी गेट व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष अनुराग गर्ग, उपाध्यक्ष दिनेश बंसल, महामंत्री प्रदीप गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बिज, मंत्री सोनू कंसल, कोषाध्यक्ष संयज अग्रवाल, प्रचार मंत्री कजरी गर्ग मौजूद रहे, राजनीतिक दलों से भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, तरुण शर्मा, सौरभ जायसवाल, विकास डागर, सचिन सोनी, महंत कैलाश गिरि, काजल छिब्बर, शशि श्रीवास्तव, नीतू, रोमी माथुर, शैली सेठी, निधि विश्वकर्मा, निभा श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम अभियान सराहनीय है। यह ऐसी पहल है जिससे पूरा शहर जुड़ गया है। हमें उन अमर शहीदों को हमेशा याद रखना है जिनके बलिदान की बदौलत हमें यह आजादी मिली है - नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed