फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Narasimhanand said if the grave streams should be removed from Machendranath Puri there will be movement

जमानत मुमकिन नहीं: नरसिंहानंद ने कहा, मछेंद्रनाथ पुरी से हटाई जाएं संगीन धाराएं नहीं तो होगा आंदोलन

Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

उपजिलाधिकारी विनय सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी पर अनुचित कार्रवाई नहीं होगी।

विज्ञापन
Narasimhanand said if the grave streams should be removed from Machendranath Puri there will be movement
यति नरसिंहानंद सरस्वती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महंत मछेंद्रनाथ पुरी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिए जाने का जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि अगर मछेंद्रनाथ पुरी पर से संगीन धाराएं नहीं हटाई गईं तो आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने उन्हें निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


नरसिंहानंद ने कहा था कि वे शुक्रवार को डीएम से मिलने के लिए जाएंगे। इस पर शुक्रवार सुबह 11 बजे उपजिलाधिकारी विनय सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल डासना देवी मंदिर में उनके पास पहुंच गए। अधिकारियों के साथ उनकी एक घंटे वार्ता चली। इसमें नरसिंहानंद ने कहा कि मछेंद्रनाथ पुरी पर बेहद संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इनमें जिला कोर्ट से जमानत मुमकिन नहीं है। पुलिस केस से संगीन धाराएं हटाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो साधू-सन्यासी आंदोलन करेंगे। उपजिलाधिकारी विनय सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। किसी पर अनुचित कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंडन विहार में तैनात रही पुलिस
हिंडन विहार में शुक्रवार को भी पुलिस तैनात रही। यहीं पर बुधवार की रात में बवाल हुआ था। महंत मछेंद्रनाथ पुरी पर आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की। आत्मदाह का प्रयास भी किया। बाद में पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ 13 संगीन धाराओं में केस दर्ज किया था। उन्हें और उनके 16 समर्थकों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed