{"_id":"62e03cde3fdbdf4bc538e764","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd242105417","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल के लिए लगेंगे 1100 सोलर पैनल, 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल के लिए लगेंगे 1100 सोलर पैनल, 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड रेल के लिए लगेंगे 1100 सोलर पैनल, 4.5 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी
गाजियाबाद। साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड रेल का ट्रायल शुरू करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए साहिबाबाद स्टेशन की रूफ शेड पर 1100 सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इन पैनल से करीब 4.5 लाख यूनिट बिजली सालाना पैदा होगी। इसका उपयोग स्टेशन की लाइटिंग और अन्य विद्युत उपकरणों के लिए किया जाएगा।
एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि साहिबाबाद स्टेशन की लंबाई 216 मीटर व चौड़ाई 25 मीटर है और इसकी रूफ शेड का आकार भी यही होगा। फिलहाल स्टेशन की रूफ शेड बनाने के लिए प्लेटफॉर्म लेवल की साइड वॉल्स पर स्टील के कॉलम लगाने का काम किया जा रहा है और करीब 85 फीसदी पूरा हो चुका है। स्टील के कॉलम लगाने बाद रूफ शेड तैयार की जाएगी। स्टेशन के अंदर की फिनिशिंग का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
ट्रेनों के संचालन के लिए स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर सिग्नलिंग, टेलीकॉम, यूपीएस और एएसएस के लिए तकनीकी रूम बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इनमें उपकरण भी लगा दिए गए हैं। स्टेशन के कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल बनने के बाद ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है और ओएचई लाइनों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी का शुरूआती स्टेशन होगा साहिबाबाद
साहिबाबाद स्टेशन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यूपी में आने वाला पहला स्टेशन होगा। इसे वैशाली के पास बनाया जा रहा है। यह एलिवेटेड स्टेशन है और इसमें ग्राउंड, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म, तीन लेवल बनाए गए हैं। इस स्टेशन को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि यात्री अपने वाहनों या सार्वजनिक वाहनों से सीधा स्टेशन परिसर में पहुंच सकेंगे। इस स्टेशन को मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के तहत साहिबाबाद में रोडवेज बस डिपो के साथ एकीकृत किया जा रहा है। इसकी मदद से यूपी व अन्य राज्यों की बसों में दूरदराज से यहां आने वाले यात्रियों के लिए साहिबाबाद स्टेशन में पहुंचना आसान हो जाएगा।
अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन अत्याधुनिक आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें वास्तविक समय की जानकारी के लिए यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड और आसपास के प्रमुख स्थानों को दर्शाने वाले सिस्टम मैप शामिल है। टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम), अग्निशामक प्रणाली, रिटेल आउटलेट, स्नैक्स वेंडिंग मशीन की सुविधा दी जाएगी।