{"_id":"62e03cdb023b3a3bf96cd13b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd242105381","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए ने जारी की चेतावनी अनाधिकृत लोग खाली करें आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए ने जारी की चेतावनी अनाधिकृत लोग खाली करें आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने जारी की चेतावनी अनाधिकृत लोग खाली करें आवास
गाजियाबाद। स्वर्णजयंतीपुरम के ईडब्ल्यूएस कालोनी में डायरिया से दो बच्चों की मौत के बाद जीडीए ने अनाधिकृत लोगों को आवास खाली करने के लिए नोटिस लगाया है। इसमें लिखा है कि ईडब्ल्यूएस में मूल आवंटियों के अलावा किसी दूसरे के रहने का अधिकार नहीं है। कालोनी में अनाधिकृत रूप से रहने वाले आवास खाली कर दें। आवासीय भवनों में सुअर पालन की अनुमति नहीं है। सुअर पालन के कारण लोगों में संक्रमण होने का खतरा बना रहेगा। अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों ने अगर मकान खाली नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल उठता है कि कई वर्षों से कालोनी में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों को हटाने की याद दो बच्चों की डायरिया से मौत के बाद ही क्यों आई। अगर जीडीए यह कार्रवाई समय रहते करता तो शायद दो मासूमों की जान बचाई जा सकती थी।
जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्वे कराया जाएगा कि कितने लोग किरायेदार या अनाधिकृत रूप से रह रहे है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का तर्क है कि किरायेदार भवनों का मरम्मत नहीं कराते हैं, इस कारण से परेशानी बढ़ गई है।
डाली नई पाइप लाइन, पानी के लिए बनाए तीन स्थान
कॉलोनी में सीवरेज युक्त पानी की आपूर्ति की पुष्टि के बाद जीडीए ने पानी की आपूर्ति बंद कराने के बाद नई पाइप लाइन डाल दी है। लोगों को पानी के लिए तीन जगह प्वाइंट बना दिया है। इसके साथ ही अभी प्रतिदिन सात टैंकर पानी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क बनाने के लिए जेसीबी लगाई
तालाब की सफाई कराने के बाद अब कालोनी में सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। इसके लिए दो जेसीबी जीडीए द्वारा लगाई गई है। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही काम पूरा करा लिया जाएगा।