{"_id":"62db01e0d45d9525756c36c3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2419226130","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं-12वीं में टॉप पर बेटियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं-12वीं में टॉप पर बेटियां...
विज्ञापन
10वीं-12वीं में टॉप पर बेटियां...
गाजियाबाद। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के घोषित हुए नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने परचम लहराया। शुक्रवार को 12वीं के पहले घोषित नतीजों में शास्त्रीनगर उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स की कॉमर्स की छात्रा वंशिका गर्ग ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 10वीं के परिणाम में चार विद्यार्थियों ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। दसवीं में डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा आशी बी. बंसल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्रा आरोही, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल की छात्रा त्रिशा और छात्र कनव संयुक्त रूप से टॉपर बने।
12वीं के ओवरऑल परिणाम में न्यू एरा स्कूल के अनमोल अहसास सरन, उत्तम स्कूल की खुशी अग्रवाल और जयपुरिया स्कूल की रीति वर्मा 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जनपद में दूसरे स्थान पर रहे। 12वीं में तीसरे स्थान पर छह विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा संस्कृति अग्रवाल, कृति शर्मा, सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल की चाहत गर्ग, उत्तर स्कूल की अर्याशा सिंह व दिव्या जैन और न्यू एरा स्कूल की सौम्या दिलवाल ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए।
12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक पाने वाली छह छात्राओं में डीपीएसजी मेरठ रोड की गार्गी सिंह, ग्रेसी गुप्ता, ध्रुव सिंघल, नेहरू वर्ल्ड स्कूल की सावी अरोड़ा व वनीशा सिंह और सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की छात्रा दिया शर्मा शामिल रहीं। 12वीं में पांचवें स्थान पर नेहरू वर्ल्ड स्कूल की शिवी अग्रवाल और अन्विता ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। दसवीं के ओवरऑल परिणाम में उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान पाया। दसवीं में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच विद्यार्थी रहे। डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा श्रुति, यशि सिंघल, कुणाल, ऋषभ रंजन और इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के पार्थ पाराशर 99.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
10वीं-12वीं ओवरऑल परिणाम में छात्राएं अव्वल
बारहवीं की परीक्षा में इस बार 18062 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से कुल पंजीकृत 10280 छात्रों में से 7782 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरी ओर पंजीकृत 7782 छात्राओं में से 7351 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं में जनपद का ओवरऑल परिणाम 92.02 फीसदी रहा। इनमें 94.46 प्रतिशत छात्राएं और 90.17 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
10वीं में इस बार पंजीकृत 23352 में से 22405 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। बारहवीं में जनपद का ओवरऑल परिणाम 95.94 फीसदी रहा। पंजीकृत 13842 छात्रों में से 13184 छात्र सफल हुए। दूसरी ओर 9510 में से 9221 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। दसवीं के रिजल्ट में 96.96 प्रतिशत छात्राएं और 95.25 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।
ओवरऑल रिजल्ट एक नजर में:
दसवीं:
पंजीकृत विद्यार्थी: 23352
सफल छात्र : 13184
सफल छात्रा : 9221
ओवरऑल परिणाम: 95.94 प्रतिशत
बारहवीं:
पंजीकृत विद्यार्थी: 18062
सफल छात्र : 7782
सफल छात्रा : 7351
ओवरऑल परिणाम: 92.02 प्रतिशत