फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

26 जुलाई तक अंधिकांश स्कूलों में लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
26 जुलाई तक अंधिकांश स्कूलों में लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के कारण बसों की आवाजाही में होने वाली परेशानी को देखते हुए महानगर के अधिकांश स्कूलों में बुधवार से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी। 26 जुलाई तक चलने वाली ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के स्कूलों ने आदेश जारी किए हैं। मेरठ रोड के स्कूलों की प्रशासन ने 22 से 26 जुलाई तक छुट्टियां घोषित की हैं। महानगर के विभिन्न स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटी, मेरठ रोड की कालोनियों और साहिबाबाद क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में आवाजाही की परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है। डीपीएसजी मेरठ रोड की प्रधानाचार्य संगीता मुखर्जी रॉय का कहना है कि मेरठ रोड से लगे होने की वजह से प्रशासन ने 22 जुलाई से छुट्टी के आदेश दिए हैं। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो, इसके लिए 20 से 26 जुलाई तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक अरुणाभ सिंह का कहना है कि वाहनों की आवाजाही में परेशानी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने 26 जुलाई तक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। डीपीएस साहिबाबाद की निदेशिका ज्योति गुप्ता का कहना है कि कांवड़ यात्रा के कारण हुए डायवर्जन के चलते बसों को कई जगह रोका जा रहा है। ऐसे में अब यात्रा तक स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed