फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जून में पहली बार 46 डिग्री पहुंचा पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जून में पहली बार 46 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन

गाजियाबाद। उमस भरी गर्मी में लोगों का जमकर पसीना निकला। जून के महीने में पहली बार तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। इससे पहले 15 मई को तापमान 46 डिग्री पहुंचा था। दिन भर बादल रहने से धूप तो नहीं निकली लेकिन उमस ने लोगों को बेचैन रखा। शाम को बादल और हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। 30 दिन बाद मंगलवार को फिर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। अब तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में एक से डिग्री सेल्सियस ही गिरावट आएगी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार यादव का कहना है कि आने वाले शनिवार तक हल्के बादल छाए रहेंगे, रविवार से घने बादल छाने के साथ ही बरसात होने की संभावना है। इस दौरान तापमान भी लुढ़ककर नीचे आएगा। इस महीने का अधिकतम तापमान मंगलवार को दर्ज किया गया है। डॉ. अरविंद का कहना है कि मानसून सक्रिय हो रहा है। समय पर दिल्ली-एनसीआर में पहुंच जाएगा।
आने वाले पांच दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 45 32
बृहस्पतिवार 41 31
शुक्रवार 37 31
शनिवार 36 28
रविवार 34 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed