फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छात्र और छात्रा ने खड़ी कर दी ई-कॉमर्स कंपनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छात्र और छात्रा ने खड़ी कर दी ई-कॉमर्स कंपनी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद निधि शर्मा और अमित ने अपनी ई-कॉमर्स कंपनी एबीलाटो ए फैशन खड़ी कर दी है। 2020 में हाईटेक इंस्टीट्यूट से बीटेक कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद निधि और अमित ने नौकरी करने की बजाय खुद की कंपनी शुरू करने का निर्णय लिया। दोनों ने कंपनी का टर्नओवर एक साल के अंदर 23 लाख से ऊपर पहुंचा दिया है। कंपनी चलाने के साथ दोनों चार लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
निधि शर्मा बाबूगढ़ छावनी और अमित सिंभावली हापुड़ के रहने वाले हैं। निधि के पिता दुष्यंत शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी और मां अंजू शर्मा गृहणी हैं। दोनों का सपना नौकरी करने की जगह खुद की कंपनी शुरू करना था। ऐसे में बीटेक के आखिरी सेमेस्टर में उन्होंने कंपनी खोलने के लिए शोध शुरू किया। फिर अपनी कंपनी को जुलाई 2020 में शुरू कराया। इसके बाद विभिन्न कपड़े और जूतों के निर्माताओं से संपर्क और करार के बाद अप्रैल 2021 में ई-कॉमर्स कंपनी को शुरू कर दिया। निधि और अमित ने बताया कि दोनों का सपना किसी कंपनी में नौकरी करने करने की बजाय खुद की कंपनी खोलने का था। खुद की मेहनत और एबीईएस ईसी आई नर्चर की तकनीकी मदद के बल पर यह सपना पूरा हुआ। वह निवेशकों के पास अपने प्रस्ताव व प्रोजेक्ट लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

एप और वेबसाइट से की जा सकती है खरीदारी
ई-कॉमर्स कंपनी को निधि और अमित ने 17 से 25 साल के युवाओं के फैशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसके लिए इन्होंने कई कपड़ा निर्माता फैशन हाउस से करार किया है। ऐसे में एवीलाटो के मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिए पार्टी, कॉलेज सहित युवाओं के फैशन से जुड़े कपड़े खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमिता सेल आई-नर्चर से मिली मदद
दोनों युवाओं को अपनी कंपनी खोलने के लिए एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्यमिता सेल आई-नर्चर से पूरी तकनीकी मदद मिली। कंपनी को चालू करने के लिए निर्माताओं से संपर्क करने, वेबसाइट डिजाइन सहित हर छोटी बड़ी मदद निधि और अमित को उद्यमिता सेल के जरिए प्राप्त हुई। वर्तमान में उनकी कंपनी का संचालन भी सेल के साथ वर्चुअल रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed