{"_id":"62a39c71d45d9525756c356f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd239850150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट लोक अदालत में 612 को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट लोक अदालत में 612 को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट लोक अदालत में 612 को मिली राहत
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में लगी लोक अदालत में 13 जनपदों के 612 लोगों की पासपोर्ट संबंधी समस्याओं का निदान किया गया। पासपोर्ट कार्यालय में आवेदकों की अधिकांश फाइलें गलत दस्तावेज, पता सहित अन्य कमियों के कारण अटकीं हुईं थीं। ऐसे में दस्तावेज पूरे होने पर लोक अदालत में तत्काल समाधान किया गया। आरपीओ में करीब 12650 फाइलें विभिन्न कारणों से लंबित थीं।
सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बनाए गए अतिरिक्त काउंटरों पर सिलसिलेवार समस्याओं को जांचने के बाद समाधान किया गया। लोक अदालत में गाजियाबाद सहित हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, गौतमबुद्धनगर, बागपत व अन्य जनपदों के आवेदक शामिल हुए। पासपोर्ट आवेदन की सबसे ज्यादा रुकी हुई फाइलें पासपोर्ट में गलत पता और दस्तावेज लगाने संबंधी थीं। इसकेबाद पुलिस वेरिफिकेशन संबंधी मामले सामने आए। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन के लंबित मामलों को निपटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आगामी सप्ताह में लोक अदालत लगाने संबंधी निर्णय जल्द किया जाएगा। लोक अदालत के बावजूद अगर आवेदक समाधान के लिए नहीं आते हैं तो बीते साल की फाइलों को बंद करने का निर्णय लेना पड़ेगा।