फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया
विज्ञापन

लोनी। निठोरा रोड रेल अंडरपास के पास चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश फिरोज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। कब्जे से बाइक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश पर 14 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम निठोरा रोड रेलवे लाइन के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आ रहे संदिग्ध को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक को घुमा कर वहां से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी हालांकि बदमाश की गोली किसी पुलिसकर्मी के नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश फिरोज निवासी बिहार के पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने से वह गिर गया। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लोनी सीओ ने बताया कि बदमाश लोनी थाने से वांछित है। वह क्षेत्र में स्नैचिंग व लूटपाट की घटना को अंजाम देता है। बदमाश का और भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed