{"_id":"62869a1e254b853180316557","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2386801123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पासपोर्ट लोक अदालत, 13 जिलों की 17 हजार फाइलों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पासपोर्ट लोक अदालत, 13 जिलों की 17 हजार फाइलों का होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से पासपोर्ट लोक अदालत, 13 जिलों की 17 हजार फाइलों का होगा निस्तारण
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) में शुक्रवार से लगने वाली लोक अदालत में आवेदकों की समस्याओं का समाधान होने के साथ पासपोर्ट का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। हापुड़ चुंगी स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में 20 और 21 मई को दो दिवसीय लोक अदालत लगाई जाएंगी। इनमें आरपीओ से जुड़े 13 जनपदों के आवेदकों की लंबित 17 हजार फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न दिक्कतों का हल होने के बाद पासपोर्ट जल्द हासिल किया जा सकेगा।
बड़ी संख्या में आवेदकों की फाइलें गलत पते, दस्तावेजों के अभाव, पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट सहित अन्य समस्याओं के चलते रुकी हुई हैं। समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में एक दिन में अधिकतम 200 अप्वॉइंटमेंट दिए जाते हैं लेकिन लंबित मामलों की संख्या हजारों में होने के कारण विदेश मंत्रालय के निर्देशानुसार लोक अदालत लगाने का फैसला किया गया है। आरपीओ के निर्णय से गाजियाबाद सहित आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर आवेदकों को राहत मिलेगी।
बिना अप्वॉइंटमेंट लोक अदालत में ले सकेंगे भाग:
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा ने बताया कि 17 हजार लंबित फाइलों का हल करने के लिए लोक अदालत का फैसला किया गया है। लोक अदालत में आवेदक बगैर किसी अप्वॉइटमेंट के शामिल हो सकेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे का वक्त रखा गया है। आवेदकों के दस्तावेज संबंधी दिक्कत होने और मौके पर उपलब्ध होने पर तुरंत समाधान करा दिया जाएगा। आवेदकों की सहूलियत के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएंगे। आवेदकों को मेल और एसएमएस के जरिये रुकावट के बारे में सूचित किया जाता है। ऐसे में समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पहुंचें।
विज्ञापन
आवेदन में एक माह की चल रही वेटिंग:
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में वर्तमान अप्वॉइंटमेंट केलिए एक माह की वेटिंग चल रही है। दूसरी ओर पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन का यही हाल कौशांबी स्थित पासापोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में चल रहा है।