{"_id":"628698a39aa62a56085e0446","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238679799","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में नंबर बढ़ाने के आ रहे फर्जी कॉल, हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में नंबर बढ़ाने के आ रहे फर्जी कॉल, हो जाएं सावधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड में नंबर बढ़ाने के आ रहे फर्जी कॉल, हो जाएं सावधान
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के पास नंबर बढ़वाने के नाम पर खाते में रकम जमा करने के बड़ी संख्या में फर्जी कॉल आने से माध्यमिक शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। ऐसे में बोर्ड के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने ऐसी फर्जी कॉल से सावधान होने की एडवाइजरी जारी की है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बाबत शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9899447544 भी जारी किया है। साथ ही इसकी सूचना पास की चौकी और थाने में पुलिस को तत्काल देने की हिदायत दी गई है। डीआईओएस पीके द्विवेदी का कहना है कि अभिभावकों और विद्यार्थियों के पास अज्ञात व्यक्तियों के फर्जी कॉल के जरिये उनके हाईस्कूल और इंटर में पहले नंबर कम होने की सूचना दी जाती है फिर नंबर बढ़वाने के लिए बताए गए खाते में पैसा डालने को कहा जा रहा है। प्रदेश स्तर पर ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसी किसी कॉल पर विश्वास नहीं करने के साथ दोषियों को पकड़वाने में विभाग और पुलिस की मदद करें।