फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सोसायटी हैंडओवर न करने पर पैरामाउंट सिंफनी के निवासियों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सोसायटी हैंडओवर न करने पर पैरामाउंट सिंफनी के निवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के पैरामाउंट सिंफनी के लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को पोस्टर पर लिखकर क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी में पैदल मार्च निकाला। लोगों का कहना है कि जीडीए के आदेश के बाद भी बिल्डर सोसायटी को हैंडओवर नहीं कर रहा है और न ही जर्जर भवनों की मेंटेनेंस करा रहा है।
पैरामाउंट सिंफनी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया कि पिछले रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस बार बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। आलोक का कहना है कि 2018 में जीडीए के आदेशों के बावजूद बिल्डर सोसायटी को हैंडओवर कर रहा है। बिल्डर मनमानी रखरखाव शुल्क ले रहा है लेकिन कोई सुविधा नहीं दे रहा है। पिछले दस साल में रखरखाव के अभाव में भवनों की हालत जर्जर हो गई है। आरोप लगाया कि बिल्डर ने बिजली कनेक्शन देने और आपूर्ति के नाम पर करोड़ों का घपला किया है। आईएफएमएस के करोड़ों रुपये भी डकारने के चक्कर में है। एसोसिएशन के सचिव रामकृष्ण राजन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अब यहां के निवासी बिल्डर के ऑफिस और उसके एमडी के घर तक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

2011 में मिला था कब्जा, दस साल से नहीं हुआ मेंटेनेंस कार्य
सोसायटी निवासी नवीन का कहना है कि सोसायटी में 2011 में लोग रहने आ गए थे। करीब पांच हजार लोग यहां रह रहे हैं। 24 मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगे पिलर और फ्लैट जर्जर हो रहे गए हैं। सोसायटी निवासी विकास का कहना है कि वह पिछले नौ साल से यहां रह रहे हैं। बिल्डिंग का प्लास्टर जगह जगह से झड़ रहा है। लिफ्ट भी खराब हो रही है। मोनिका का कहना है कि फायर फाइटिंग सिस्टम भी पिछले कई सालों से बदले नहीं गए हैं। ऐसे में हादसे का डर लगा रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी बिल्डर न तो मेंटेनेंस करा रहा है और न ही सोसायटी को आरडब्ल्यूए को हैंडओवर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed