फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पांच लाख की जाली हुईं चोरी, नाले फिर गंदगी से अटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच लाख की जाली हुईं चोरी, नाले फिर गंदगी से अटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। नालों में प्लास्टिक, पॉलिथीन और मोटा कचरा जाने से रोकने के लिए करीब पांच लाख की लागत से लगाई गई लोहे की जाली चोरी हो गई हैं। इनकी वजह से नाले गंदगी से अट गए हैं। अब निगम के स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर निर्माण विभाग ने इनको फिर से लगाने का काम शुरू करा दिया है।

बीते साल बरसात से पहले नगर निगम के निर्माण विभाग ने शहर के नालों में लगभग 650 प्वाइंट पर यह जालियां लगवाई थीं। इनका मकसद तो पूरा हुआ नहीं, लेकिन लोहा चुराने वाले स्मैकियों के लिए यह फायदेमंद साबित हुई। छोटे से लेकर बड़े-बड़े नालों के अंदर लगाई गईं जालियां निकालकर चोरी कर ली गई हैं। अब स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की ओर से टीमों के आने से पहले ही नगर निगम ने इन जालियों को दोबारा लगवाना शुरू कर दिया है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग से मिली सूची में बताए गए स्थानों पर जालियां लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed