{"_id":"627d59ece407613b1a423673","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2383085192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम को घेरा, धरने पर बैठे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम को घेरा, धरने पर बैठे पार्षद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम को घेरा, धरने पर बैठे पार्षद
गाजियाबाद। नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने बुलडोजर लेकर राकेश मार्ग पर पहुंची नगर निगम की टीम को दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने घेर लिया। दुकानदारों के समर्थन में आए क्षेत्रीय पार्षद हिमांशु लव भी निगम की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। निगम की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
राकेश मार्ग पर दुकानदारों की ओर से नाले पर स्थायी व अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी शिकायत पर नगर निगम के सिटी जोन प्रभारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भी टीम पहुंची थी, लेकिन विरोध के चलते अतिक्रमण नहीं हट पाया। बृहस्पतिवार को यह टीम मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में और पुलिस बल के साथ फिर अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस पर क्षेत्र के करीब 350 दुकानदार व स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और निगम की कार्रवाई का विरोध किया। क्षेत्र के भाजपा पार्षद हिमांशु लव भी मौके पर पहुंच गए और दुकानदारों का समर्थन कर निगम की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि नगर निगम पहले अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराए। क्षेत्र के लोग बरसात में जलभराव से जूझते हैं, तब नगर निगम को उनकी परेशानी दिखाई नहीं देती है। उनका कहना है कि दुकानदारों ने नाले के ऊपर सिर्फ टीनशेड डाल रखे हैं और इससे यातायात बाधित नहीं हो रहा है। यातायात की बाधा की वजह ठेले-पटरी वाले हैं। दुकानदारों और पार्षदों का विरोध देख पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नगर निगम के अधिकारी बुलडोजर नहीं चला पाए।
नगर निगम के जोनल प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि 18 मई को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विरोध के चलते लोगों को तब तक खुद अतिक्रमण हटाने की मोहलत दे दी गई है।