फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कल 46, परसों 47 डिग्री पहुंच सकता है पारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कल 46, परसों 47 डिग्री पहुंच सकता है पारा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मौसम का मिजाज और गर्म होने जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तरह ही 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है लेकिन इसके बाद गर्मी का पारा और चढ़ सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि शनिवार को 46 और रविवार को 47 डिग्री रह सकता है। इसके बाद भी राहत नहीं है। अगले 15 दिनों तक पारा 42 से 44 डिग्री रह सकता है।
गर्मी बढ़ने के बाद से अस्पतालों में उल्टी, दस्त, उच्च रक्तचाप और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। शहर के दोनों सरकारी अस्पतालों की वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में 4300 तक मरीज पहुंच रहे हैं। अप्रैल के शुरू तक यह संख्या 3000 से 3500 तक थी। गर्मी बढ़ने पर छोटे बच्चों में सबसे अधिक डायरिया के केस आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला एमएमजी अस्पताल में 2200 मरीज पहुंचे, जिसमें से उल्टी, दस्त डायरिया के 400 मरीज, 283 मरीज बुखार के, 153 सिर दर्द और उच्च रक्तचाप के आए। 147 बच्चों में पेट की समस्या और डायरिया के थे, जिनमें से 20 बच्चों को भर्ती किया गया। एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि मई माह में जून की तरह अचानक तापमान बढ़ने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

आगामी पांच दिनों का अनुमानित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
13 मई शुक्रवार 43 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
14 मई शनिवार 46 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
15 मई रविवार 47 डिग्री सेल्सियस 31 डिग्री सेल्सियस
16 मई सोमवार 44 डिग्री सेल्सियस 30 डिग्री सेल्सियस
17 मई मंगलवार 41 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
बच्चों का रखें विशेष ध्यान
संयुक्त जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि बाहर निकलते समय बच्चों के शरीर को कपड़े से ढंककर रखेें। सिर पर मोटा कपड़ा या तौलिया रखें। थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चों को पानी देते रहें। तेज धूप से आने के तत्काल बाद पानी न पिलाएं। बच्चें को केला, खरबूजा, तरबूज, खिचड़ी, नीबू पानी और मौसमी फल देते रहें। पहले से कटे फल और बासी खाना खिलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed