फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

4105 जांच में 31 कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
4105 जांच में 31 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में 4105 लोगों की जांच के बाद पांच छात्रों समेत 31 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सात दिन पहले संक्रमित हुए 42 लोगों को पोर्टल से डिस्चार्ज किया गया। इस समय जिले में 302 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 21 से 40 आयु वर्ग के 14 लोग संक्रमित हुए हैं। मार्च 2020 से अब तक जिले में 85949 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच 85131 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 5 से 12 वर्ष के दो, 13 से 20 साल के तीन, 21 से 60 वर्ष में 22 और 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों में चार मरीज संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

150 में 99 छात्र हो चुके हैं संक्रमण मुक्त
सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि 10 अप्रैल से अब तक जिले में 150 छात्र और 29 शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 99 छात्र और 15 शिक्षिकाएं स्वस्थ हो चुकी हैं। अभी 51 छात्र और 14 शिक्षकों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई गई कोरोना की जांच
डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब संक्रमित कम मिल रहे हैं, लेकिन अभी आरटी पीसीआर जांच 72 से 74 फीसदी के बीच की जा रही है। इस बार संक्रमण का उतार चढ़ाव चल रहा है। एक दिन अधिक संक्रमित मिलते हैं तो उसके दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या कम हो जाती है। अभी पंद्रह दिन तक गंभीरता से सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि इस बार जो भी संक्रमित हुए हैं, उनमें टीकाकरण से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed